उत्तर प्रदेश जहा राजनीती में पैसा रुतबा का दिखावा आम हो जहा किसी छोटे नेता के रिश्तेदार भी खुद को मिनिस्टर से कम न समझते हों, क्या आप यकीन करेंगे की उसी उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा विधायक भी हो सकता है जो लगातार तिन बार विधायक रहने के बावजूद उसके अकाउंट में 10 हजार रुपया हो और वो रोडवेज बस में सफर करता हो, खुद अपने हाथ से बनाये घर में रहता हो और एकदम सस्ते कपड़े पहनता हो।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं निजामाबाद से तिन बार बिधायक रह चुके
आलम बदी की जो इसी सीट पर चौथी मर्तबा इसी सीट से विधायक लड़ रहे हैं ।
82 साल के आलम बदी जब 2012 में चुनाव लड़े थे तब उनके अकाउंट में सिर्फ 9000 रूपये थे। जितने के बाद अखिलेश ने उन्हें मंत्री पद भी ऑफर किया पर उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया की विधायक रहते हुए मैं लोगों की जादा मदद कर लेता हु।
आलम बदी के पास 1000 रूपये कीमत की एक मोबाइल है और एक भी कार नही है। बदी बताते हैं की इस बार उनका चुनाव खर्च सिर्फ दो लाख आया है जबकि पिछली दफ़ा इससे भी कम आया था।
बादी के पास समाजिक कार्यों के सिवा कोई खुद का बिज़नेस नही है वो रोज सुबह 9 बजे से 5 बजे तक अवाम की परेशानी सुनते और उसे दूर करते हैं।
बदी अपने व्यक्तिगत जीवन में भी एकदम सादा रहना पसंद करते हैं और अपने परिवार को भी इसी तरह रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
बदी को 6 लड़के हैं जिनमे 3 दूसरे शहरों में काम करते है, छोटे बेटे का फर्नीचर का छोटा सा दुकान है, पांचवा लड़का एक प्राइवेट कंपनी में 15000 पर काम करता है और एक बेटे को बदी ने PA के तौर पर अपने साथ रखा हुआ है ।
सलाम है इसे ईमानदार लोगों को
Wednesday, March 1, 2017
मिलिए तिन बार विधायक रह चुके बेहद ईमानदार नेता आलम बदी से
Posted by Unknown in: Babar KhanAbout Admin of the Blog:
Fikar-E-Millat फ़िक्र-ए-मिल्लत .He is a Tech Geek, SEO Expert, Web Designer and a Pro Blogger. Contact Him Here

0 comments:
Post a Comment