Wednesday, March 8, 2017

हैप्पी वुमेन्स डे उनको जिनका हर 22 मिनट में बलात्कार कर दिया जाता है।

Posted by Naeem
जब सब लोग वुमेन्स डे की मुबारकबाद दे ही रहे हैं तो हम क्यू पीछे रहें?? हम भी देंगे पर उनको नही जिन्होंने तरक्की की है क्योंकि वो तो हैं ही उसकी हकदार और उन्हें मुबारकबाद न मिले तो भी उन्हें कुछ फर्क  नहीं पड़ेगा बल्कि मुबारकबाद उन्हें दी जायेगी जो मुबारकबाद देने वालों की शिकार बनी हैं।
तो फिर हैप्पी वुमेन्स डे  हर उस औरत को जो 69 मिनट में अपने ही ससुराल में जहेज़ के लिए मार दी जाती है, हैप्पी वुमेन्स डे उनको जिनका हर 22 मिनट में बलात्कार कर दिया जाता है। सोनागाछी के उन 14000  औरतों को भी जो चंद रुपयों के लिए इज्जतदार लोगों के हवस का शिकार बन जाती हैं और  भारत के उन 45% लड़कियों को भी जिनकी उम्र से पहले शादी कर दी जाती है।  भारत में जितने HIV पेसेंट हैं उनमे 39% औरतों को भी और 51% कुपोषण की शिकार महिलाओं  को भी। प्रोस्टीयूशन जैसे घटिया काम करने पर मजबूरों को भी और पोर्नग्राफी को खरबों डॉलर का मार्केट बनाने वालों को भी। कुनान पोस्पोरा  के उन कश्मीरी औरतों को भी जिनका आर्मी ने रेप किया था और मणिपुर के उन आदिवासी औरतों को भी जो " इंडियन आर्मी रेप अस" का बैनर लेकर सड़कों पर आ गयी थीं।
सोनी सोरी, फुलन देवी, ज्योतिबा फुले और जकिया जाफरी, इशरत जहाँ और नजीब की माँ को भी और
सबको #HappyWomensDay

0 comments:

Post a Comment