यंगून: म्यांमार में एक प्रसिद्ध वकील और आंग सान सूची की
राजनीतिक पार्टी एन एल डी के सलाहकार को यांगून
एयरपोर्ट पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
बीबीसी के अनुसार कोनी नामक वकील को रविवार के
दिन उस समय मारा गया जब वह विदेश से वापस म्यांमार पहुंचे
थे। इस घटना में एक टैक्सी ड्राइवर भी मारा गया है।
अधिकारियों ने इस संबंध में एक आरोपी को हिरासत में
लिया है हालांकि इस हमले की वजह नहीं बताई गई है।
बुद्धमत बहुल देश म्यांमार में कोनी उन कुछ प्रमुख हस्तियों में से
एक हैं जो कि मुसलमान हैं। कोनी 1988 में सरकार विरोधी
आंदोलन का हिस्सा थे और उन्होंने राजनीतिक कारणों से
जेल भी काटी थी। जेल से रिहा होने के बाद वह एक प्रसिद्ध
वकील बने और एन एल डी के सलाहकार के रूप में भी काम
किया।
यांगून में बीबीसी संवाददाता जोन फिशर के अनुसार कोनी
म्यांमार के अग्रणी मुस्लिम वकील थे और उन पर हमला करने
वाला व्यक्ति 53 वर्षीय की लिन था।
उन्होंने बताया कि यह कोनी एनएलडी के सदस्य शामिल थे
जिन्होंने म्यांमार में सैनिक शासन के बाद सरकारी चार्टर में
संशोधन बिल पर काम किया था। कोनी ने पिछले साल
म्यांमार मुस्लिम लायर्ड एसोसिएशन की स्थापना की और
वे देश में मुसलमानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे ह
Monday, February 6, 2017
म्यांमार में एक मुसलमान वकील की हत्या
Posted by UnknownAbout Admin of the Blog:
Fikar-E-Millat फ़िक्र-ए-मिल्लत .He is a Tech Geek, SEO Expert, Web Designer and a Pro Blogger. Contact Him Here

0 comments:
Post a Comment